Press "Enter" to skip to content

पहले तेरे मम्मी-पापा करेंगे, फिर हम… प्रॉमिस

इंटर रिलीजन मैरिज के बाद से सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करते हैं। दोनों की शादी के बाद से ही कुछ लोग बेवजह उनकी निजी ज़िंदगी में दखल देने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि, सोनाक्षी आमतौर पर इन बातों पर ध्यान नहीं देतीं, लेकिन हाल ही में एक ट्रोलर ने जब हद पार कर दी, तो सोनाक्षी ने अपने अंदाज से उसकी बोलती बंद कर दी।

सोनाक्षी की एक सोशल मीडिया पोस्ट पर एक यूज़र ने टिप्पणी करते हुए लिखा, तुम्हारा तलाक भी जल्द ही होगा। इस घटिया कमेंट पर सोनाक्षी चुप नहीं रहीं और ट्रोलर को उसी की भाषा में करारा जवाब दे दिया। उन्होंने लिखा, पहले तेरे मम्मी-पापा करेंगे, फिर हम… प्रॉमिस।

उनका यह जवाब न सिर्फ ट्रोलर की बोलती बंद कर गया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। सोनाक्षी का यह बेबाक अंदाज़ उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वह अपनी शादी या निजी ज़िंदगी को लेकर किसी की भी बकवास सहन करने के मूड में नहीं हैं। इस जवाब से उन्होंने ट्रोलर्स को करारा मैसेज दे दिया है कि हर चीज़ की एक हद होती है और वो हद पार करने की कोशिश न करें।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BOLLYWOODMore posts in BOLLYWOOD »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *