Press "Enter" to skip to content

सभी वर्ग को समानता का अधिकार मिले

बेनीपुर में राजद के विधानसभा स्तरीय समाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम शुक्रवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष नीलाम्बर यादव की अध्यक्षता में किया गया. संचालन बहेड़ी प्रखंड अध्यक्ष वशिष्ट नारायण यादव ने किया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मंगनीलाल मंडल ने कहा कि समाजिक न्याय का मतलब समाज में सभी वर्ग को समानता का अधिकार मिले.

समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी समाज में बराबरी का हिस्सा मिले. संविधान में डॉ अंबेडकर ने समानता का अधिकार दिया, वह लागू हो. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ने जब अपने कार्यकाल में शिक्षा शुल्क माफ किया था तो वंचित समाज के बच्चों को राहत मिली थी.

वहीं अलौली के विधायक रामवृक्ष सदा ने कहा कि लालू प्रसाद ने समाजिक न्याय स्थापित किया था. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव आर्थिक न्याय स्थापित करने की लड़ाई लड़ रहे हैं.

पूर्व विधायक केदार प्रसाद, रूपेश कुमार यादव, प्रदेश सचिव कमल राम विनोद झा उर्फ कमल सेठ, प्रदेश महासचिव गंगा राम गोप, जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव, नगर परिषद बेनीपुर के मुख्य पार्षद मो. अकबाल, यास्मीन खातून, कुमार गौरव, शुवंस यादव, शत्रुघ्न लाल दास आदि ने भी विचार रखे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *