Press "Enter" to skip to content

एप से काम करने की बतायी गयी तकनीक

पूर्णिया में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के आलोक में आसन्न विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे गति पकड़ने लगी हैं. इसी तैयारी के तहत नगर निगम सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इसमें बीएलओ को प्रशिक्षण देकर उनकी कार्यकुशलता बढ़ाने की पहल की गयी. इसके लिए राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रणव कुमार शर्मा तथा सहायक प्रशिक्षक के रूप में प्रमंडल स्तरीय मास्टर ट्रेनर अमित आनंद तथा राम भजन विशेष रुप से मौजूद थे.

नगर निगम सभागार में 062 पूर्णिया विधानसभा के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 55 बीएलओ शामिल किए गये. प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम पूरे दिन चला. कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर तथा प्रार्थना से हुई. प्रशिक्षण की शुरुआत मतदान केंद्र पदाधिकारी की नियुक्ति और उनके दायित्व पर चर्चा के साथ हुई.

फिर उन्हें उनके कार्यों से संबंधित विभिन्न प्रकार के फॉर्म की जानकारी प्रदान करते हुए उसे सही ढंग से भरने और भरवाने की विधि बताई गई. उन्हें यह बताया गया कि बीएलओ एप के माध्यम से अपना कार्य किस प्रकार निष्पादित करना है. कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में रोल प्ले या नाटक के माध्यम से बीएलओ के लिए विभिन्न परिस्थितियों का निर्माण करते हुए, उसके निष्पादन के तरीके की प्रायोगिक विधि समझाई गई.

इस प्रकार कार्यक्रम अपने समाप्ति की ओर चल पड़ा और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की गई. याद रहे कि मतदान केंद्र पदाधिकारी का यह प्रशिक्षण अगले चार दिनों तक चलता रहेगा. इसमें 55-55 मतदान पदाधिकारी को प्रतिदिन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *