बिहार की राजनीति में दशकों से चला आ रहा ‘नीतीश अध्याय’ अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने राज्यसभा जाने की पुष्टि कर दी है, जिससे सूबे में बड़े सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ हो गया है।

इस ऐतिहासिक बदलाव के तहत अब बिहार की कमान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हाथों में होगी, जबकि JDU कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा है। सबसे चौंकाने वाला नाम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार का है, जिन्हें बिहार का नया डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।



सूत्रों के अनुसार, एनडीए के भीतर सत्ता हस्तांतरण का फॉर्मूला तय हो चुका है। समझौते के तहत:
मुख्यमंत्री: भाजपा का कोई वरिष्ठ नेता सूबे की कमान संभालेगा।
उपमुख्यमंत्री (JDU कोटा): नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को विधान परिषद के रास्ते सदन भेजकर उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।



दूसरा डिप्टी सीएम: JDU कोटे से दूसरे नाम के लिए विजय कुमार चौधरी (भूमियार/अगड़ी जाति) और अशोक चौधरी (दलित चेहरा) के नामों पर मंथन चल रहा है। दोनों ही नेता नीतीश कुमार के बेहद करीबी और भरोसेमंद माने जाते हैं।










Be First to Comment