Press "Enter" to skip to content

गर्भवती बहू की निर्मम हत्या कर दी, पति ने पत्नी को न्याय दिलाने के बजाय आरोपी पिता का दिया साथ

बिहार के पूर्णिया से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया है। यहाँ एक ससुर ने अपनी हवस का शिकार बनाने में विफल रहने पर अपनी ही गर्भवती बहू की निर्मम हत्या कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पति ने अपनी पत्नी को न्याय दिलाने के बजाय अपने आरोपी पिता का साथ देते हुए सबूतों को मिटाने की कोशिश की। घटना जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू चौक की है।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला की शादी महज 8 महीने पहले अभिषेक कुमार से हुई थी। रविवार की रात जब घर में कोई नहीं था, तो आरोपी ने अभिलाषा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब बहू ने विरोध किया तो ससुर ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक महिला 4 महीने की गर्भवती थी।

घटना के बाद जब पति अभिषेक घर लौटा, तो उसने पुलिस को सूचना देने के बजाय पिता की मदद की। दोनों ने मिलकर महिला के शव को अपने मुर्गी फार्म में मुर्गी दाने की बोरियों के नीचे छिपाकर रख दिया।
बेटी से संपर्क न होने पर जब परिजन ससुराल पहुँचे और पति की बातों से उन्हें कोई अनहोनी होने का शक हुआ, तो उन्होंने ‘डायल 112’ को सूचित किया। पुलिस की सख्त पूछताछ में अभिषेक ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और उसकी निशानदेही पर दो दिन पुराना शव बरामद किया गया। वहीं ससुर टुनटुन मेहता फरार चल रहा है।

फिलहाल, पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है और फरार ससुर टुनटुन मेहता की तलाश में छापेमारी जारी है। मृतका के परिजनो ने पति, सास और ससुर के खिलाफ थाने  में प्राथमिकी दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *