बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान अमित शाह भी मौजूद रहे। इस कदम के साथ ही यह साफ हो गया है कि नीतीश कुमार अब राज्य की कमान छोड़कर केंद्र की राजनीति में सक्रिय होंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा में जा रहे है। वहीं इस बात की जानकारी सीएम नीतीश ने फेसबुक पोस्ट के जरिए कर दी। सीएम नीतीश ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है।



आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।











Be First to Comment