Press "Enter" to skip to content

जदयू को खत्म करने की साजिश रच रही भाजपा: तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड को खत्म करने की साजिश रच रही है।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि सब जानते हैं कि बिहार के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने नारा दिया था – ‘2025 से 30 फिर से नीतीश’। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और राजग के घटक दल जानते हैं कि किस प्रकार तंत्र-मंत्र और पूरे सिस्टम का इस्तेमाल कर चुनाव लड़ा गया।

उन्होंने कहा, ”उस समय भी हमने कहा था कि भाजपा के लोगों ने नीतीश कुमार को ‘हाईजैक’ कर लिया है और उन्हें दोबारा कुर्सी पर बैठने नहीं देंगे। हमने कहा था कि वे छह महीने से ज्यादा कुर्सी पर नहीं रहेंगे। भाजपा जिसके साथ भी रही है, उसे बर्बाद करने का काम किया है। भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), दलित और आदिवासी विरोधी पार्टी है।” तेजस्वी यादव ने यह टिप्पणी राजद के राज्यसभा उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह के नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान की। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि बिहार में ऐसा नेता रहे जो ओबीसी या दलितों की बात करता हो और वह एक ‘रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री’ चाहती है।

तेजस्वी ने कहा कि राज्य में जो सत्ता परिवर्तन हो रहा है, वह जनभावनाओं के खिलाफ है और लोग भाजपा के चाल-चरित्र को समझते हैं। उन्होंने कहा, ”हमने नीतीश कुमार के साथ भी काम किया है, लेकिन अधिकतर समय हम विपक्ष में रहे। 28 जनवरी 2024 को जब जदयू ने हमारा साथ छोड़ा था, तब भी हमने कहा था कि भाजपा अंततः उन्हें समाप्त करने की कोशिश करेगी। हमें उनके प्रति पूरी सहानुभूति है। उन्होंने बिहार की जो सेवा की है, उसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं।”

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *