बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल पैदा हो गई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों ने तूल पकड़ा। ‘सुशासन बाबू’ के दिल्ली कूच की चर्चा मात्र से जनता दल यूनाइटेड दो फाड़ होती नजर आ रही है।

एक ओर जहां नीतीश कुमार आज राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की तैयारी में हैं, वहीं दूसरी ओर उनके वफादार कार्यकर्ता और विधायक इस फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। बड़ी संख्या में जेडीयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर एकत्रित हो गए।



आक्रोशित समर्थकों ने नीतीश कुमार के इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए नारेबाज़ी की। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को मुख्यमंत्री आवास के भीतर जाने से रोक दिया। समर्थकों का साफ कहना है कि वे अपने नेता को बिहार की कमान छोड़कर दिल्ली नहीं जाने देंगे।










Be First to Comment