मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च को जेडीयू में शामिल हुए. इसके बाद पहली बार बुधवार को निशांत जेडीयू ऑफिस पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है. साथ ही ‘सीएम नीतीश जिंदाबाद’ और ‘निशांत कुमार जिंदाबाद’ के जमकर नारे लगे.

इस दौरान निशांत कुमार के साथ मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद रहे. जेडीयू ऑफिस पहुंचने पर निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसके साथ ही मीडिया के सामने कहा, ‘हर बुधवार को पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगता है. इसी को लेकर मैं पार्टी ऑफिस पहुंचा था. हमने यहां लोगों की समस्याएं सुनी.’



निशांत कुमार के जेडीयू ऑफिस पहुंचने को लेकर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी थी. निशांत कुमार के साथ जेडीयू ऑफिस पहुंचे सुनील कुमार ने कहा, निशांत कुमार जेडीयू ऑफिस पहुंचे. कार्यकर्ताओं से बातचीत हो रही है.



इस दौरान मंत्री सुनील कुमार से मीडिया ने पूछा कि जेडीयू के कार्यकर्ता निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं. इस पर सुनील कुमार ने कहा, यह तो स्वाभाविक है.















Be First to Comment