Press "Enter" to skip to content

परीक्षा छूट गई हो या फेल हो गए तो नो टेंशन, आ गई अच्छी खबर

वैसे छात्र जो सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी, लेकिन किसी विषय में फेल हो गए या किसी कारण परीक्षा में अनुपस्थित हो गए थे। वैसे छात्रों के लिए अच्छी खबर है।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने परिणाम जारी होने के साथ ही पूरक परीक्षा की भी घोषणा कर दी है। 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए पूरक परीक्षा (कंपार्टमेंट परीक्षा) जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में होगी।

परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि दो विषयों तक में फेल होने वाले परीक्षार्थी 10वीं की पूरक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। वहीं, 12वीं में एक विषय में फेल होने वालों को यह अवसर मिलेगा।

इसके अलावा भी दो श्रेणी में आने वाले छात्र पूरक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में जिले के वैसे छात्र जो 10वीं और 12वीं के किसी विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को तय शुल्क का भुगतान कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

अगर कोई छात्र रिजल्ट के अंकों से असंतुष्ट है तो वह नंबर के सत्यापन के लिए आवेदन कर सकता है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन में आए नंबर को ही आखिरी मान परिणाम तैयार किया जाएगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *