Press "Enter" to skip to content

मुर्गियों से भरी पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे बी’यर, पुलिस ने खोला तस्क’री का राज; 5 गिर’फ्तार

गोपालगंज में शरा’ब तस्क’रों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए बी’यर की तस्क’री का नया तरीका अपनाया. मुर्गियों से भरी पिकअप के अंदर छिपाकर बीय’र की बड़ी खेप उत्तर प्रदेश से बिहार के मोतिहारी ले जाई जा रही थी. तस्क’रों ने पुलिस को चकमा देने के लिए पिकअप के साथ एक स्कॉर्पियो को लाइनर के तौर पर आगे-पीछे लगा रखा था. हालांकि, गुप्त सूचना के आधार पर कटेया थाना पुलिस ने तेतरिया पुल के पास दोनों वाहनों को पकड़ लिया.

पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो मुर्गियों के क्रेट के बीच छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में बी’यर बरामद हुई. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच कथित शरा’ब तस्क’रों को गिर’फ्तार किया है. बी’यर की तस्क’री में इस्तेमाल पिकअप और लाइनर के तौर पर चल रही स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.मामला कटेया थाना क्षेत्र के तेतरिया पुल के पास का है. पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की तरफ से एक पिकअप में श’राब की खेप बिहार लाई जा रही है. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में निगरानी शुरू की.

इसी दौरान मुर्गियों से लदी एक पिकअप और उसके आगे-पीछे चल रही स्कॉर्पियो पुलिस की नजर में आई. पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी शुरू की. पहली नजर में पिकअप में सिर्फ मुर्गियां और उनके क्रेट दिखाई दे रहे थे, लेकिन पुलिस ने जब क्रेट के बीच जांच की तो वहां छिपाकर रखी गई बीय’र की खेप बरामद हुई. पुलिस के अनुसार, पिकअप में मुर्गियों के बीच छिपाकर करीब 1200 लीटर बी’यर रखी गई थी. शरा’ब की खेप को इस तरह छिपाया गया था कि सामान्य जांच में आसानी से इसका पता नहीं चल सके. पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिर’फ्तार कर लिया.

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि बी’यर की खेप उत्तर प्रदेश से बिहार के मोतिहारी ले जाई जा रही थी. त’स्करों ने पुलिस की निगरानी से बचने के लिए मुर्गियों से भरी पिकअप का इस्तेमाल किया था. वहीं, पिकअप के साथ चल रही स्कॉर्पियो कथित तौर पर लाइनर का काम कर रही थी. पुलिस ने जब्त वाहनों और बरामद बी’यर को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. गिर’फ्तार आरो’पितों से पूछताछ के आधार पर त’स्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *