Press "Enter" to skip to content

खेसारी लाल का बड़ा संदेश, Gen-Z से बोले… अब इस मुद्दे पर करिए आंदोलन, तभी आएगा बदलाव

भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने युवाओं, खासकर Gen-Z से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की है. खेसारी ने कहा कि जिस तरह शिक्षा के मुद्दे पर युवाओं की सक्रियता और आंदोलन का असर देखने को मिला, उसी तरह अब स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी व्यापक जनआंदोलन की जरूरत है.

खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा पोस्ट साझा कर स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि आज इलाज का खर्च आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुका है. खासकर गंभीर बीमारी की स्थिति में परिवार पर आर्थिक बोझ काफी बढ़ जाता है.

खेसारी लाल यादव ने अपने पोस्ट में Gen-Z को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के मुद्दे पर युवाओं ने जिस तरह अपनी आवाज बुलंद की और बदलाव की शुरुआत की, अब उसी तरह स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी संगठित होकर आवाज उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मुद्दे पर युवाओं की सक्रियता का असर समाज में दिखाई दिया है. अब स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी युवाओं और आम लोगों को एकजुट होकर अपनी बात रखनी चाहिए.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *