Press "Enter" to skip to content

चार दिन से ला’पता युवती की संदि’ग्ध मौ’त, सरेह में पेड़ से लट’का मिला श’व; ह’त्या की आशंका

पश्चिम चंपारण के बगहा में चार दिनों से ला’पता 18 वर्षीय युवती का शव शुक्रवार को सरेह में पेड़ से ल’टका मिला. श’व मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घ’टनास्थल पर पहुंच गए. घ’टना पिपरासी थाना क्षेत्र के भिलोरवा टोला गांव की है. पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृ’तका की पहचान भिलोरवा टोला निवासी मुनिलाल सहनी की बेटी चुलबुली उर्फ गुड़िया के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, गुड़िया मंगलवार को गांव की चार-पांच अन्य लड़कियों के साथ मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी. बाकी लड़कियां वापस घर लौट आईं, लेकिन गुड़िया घर नहीं पहुंची. देर शाम तक बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. परिवार के लोगों ने गांव के अलावा आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे.

शुक्रवार को सरेह में मवेशी चरा रहे लोगों की नजर पेड़ पर गई, जहां युवती का श’व दिखाई दिया. इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पिपरासी थाना की पुलिस टीम घट’नास्थल पर पहुंची. पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया. घ’टना की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजन भी मौके पर पहुंचे.

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती पिछले कुछ समय से पारिवारिक वि’वाद को लेकर परेशान थी. इसी आधार पर कुछ लोग घट’ना को आत्मह’त्या से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, पुलिस ने अभी मौ’त के कारण को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है.

चार दिनों तक युवती के ला’पता रहने और फिर सरेह में शव मिलने के बाद घट’ना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. पुलिस आत्मह’त्या की आशंका के साथ-साथ हत्या समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती के लाप’ता होने के बाद वह घट’नास्थल तक कैसे पहुंची.

पिपरासी थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घट’नास्थल पर पहुंची थी. प्रथम दृष्टया मामला आत्मह’त्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौ’त के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. स्वजन की ओर से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *