Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल की मौ’त, किराए के कमरे से श’व बरामद

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित ब्राह्मणटोली में 45 वर्षीय सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल मनीष कुमार सिसका का श’व उनके किराए के कमरे से संदि’ग्ध परिस्थितियों में मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी.

मनीष कुमार सिस्का खगड़िया जिले के गोगरी जमालपुर गांव के मूल निवासी थे. पिछले लगभग एक महीने से वे अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ ब्राह्मण टोली में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के घर में किराए पर रह रहे थे. उनके भाई भी शहर के किसी अन्य इलाके में किराए पर रहते हैं.

परिवार के अनुसार घट’ना से कुछ देर पहले मनीष बच्चों को स्कूल से घर लाए थे. इसके बाद वे अपने कमरे में आराम करने चले गए और पत्नी से चाय बनाने को कहा. जब पत्नी चाय लेकर कमरे में पहुंची तो उन्हें बिस्तर पर बेहोश अवस्था में पाया. जांच करने पर सांसें रुक हुई मिली.

मनीष के भाई ने पुलिस को बताया कि उनके भाई का किसी से कोई झगड़ा या दुश्मनी नहीं थी. उन्होंने यह भी बताया कि “पुलिस के पहुंचने से पहले परिवार के सदस्यों ने श’व को नीचे उतार लिया था और कमरे को साफ भी कर दिया था.” नगर थाने के थानेदार जय प्रकाश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में गले पर फं’दे के निशान मिले हैं. इसलिए प्रथम दृष्टि में फं’दे से लटकने की संभावना दिख रही है. हालांकि मौ’त का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

पुलिस ने घट’नास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई है. टीम ने मौके से जरूरी सबूत एकत्र किए. इसके बाद श’व को पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेमोरियल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *