Press "Enter" to skip to content

सांसद पप्पू यादव ने इनके परिजनों से की मुलाकात

पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने देर शाम अपने संसदीय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की.

सांसद सबसे पहले बनमनखी थाना अंतर्गत चकला वार्ड नं०-04 पहुंचे, जहां पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्वनाथ यादव के पुत्र रिंकू यादव के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक-संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना जतायी.

उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है. इसके पश्चात पप्पू यादव बनमनखी रेलवे स्टेशन रोड निवासी प्रगति गुप्ता के घर पहुंचे, इनके पिता हरिनारायण प्रसाद गुप्ता का हाल ही में निधन हो गया था.सांसद ने परिजनों से भेंट कर इस दुःखद क्षण में उन्हें धैर्य रखने की सलाह दी.

इसके बाद सांसद ने जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जानकीनगर बाजार वार्ड नं-10 निवासी बिनोद कुमार भगत के आवास जाकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि वे जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के लिए आगे आएं और संवेदनशीलता के साथ समाज के हर वर्ग का साथ निभायें.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *