Press "Enter" to skip to content

सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया तो पुलिस पहुंच गई

सोशल मीडिया पर किए जा रहे पोस्ट कई दफा लोगों को परेशानी में डाल दे रहा है। ऐसे मामलों के आरोपितों को हवालात की हवा भी खानी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है मोतिहारी से।

साइबर थाना की पुलिस ने बंजरिया जटवा में छापेमारी कर सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा पोस्ट करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसने सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा व तस्वीर पोस्ट की थी।

इसको लेकर साइबर थाना में उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि यह पहला केस है, जिसमें इस्टाग्राम पर अभद्र भाषा पोस्ट करने को लेकर महिला को गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि महिला को पोस्ट डीलिट करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने पोस्ट डिलिट नहीं किया। इसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *