Press "Enter" to skip to content

“देश में नए कानून के प्रति एकरूपता नहीं दिख रही”

नालंदा में आसा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने रामनवमी के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य और नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए हैं।  उन्होंने वक्फ संशोधन कानून पर कहा कि देश में नए कानून के प्रति एकरूपता नहीं दिख रही है।

रामनवमी के पावन अवसर पर आप सब की आवाज (आसा) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने अपने पैतृक गांव मुस्तफापुर, नालंदा में प्रेस वार्ता की।

उन्होंने न सिर्फ रामराज्य की अवधारणा को रेखांकित किया, बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, वक्फ कानून और महाराष्ट्र की भाषाई हिंसा पर भी खुलकर अपनी बात रखी।

उन्होंने भगवान राम के आदर्शों को आज के लोकतंत्र से जोड़ते हुए कहा कि रामराज्य में भेदभाव नहीं था, सबके लिए समान अधिकार थे- चाहे वह किसी भी वर्ग, धर्म, भाषा या खान-पान का व्यक्ति हो।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भी ऐसी ही समता, समानता, भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना पर आधारित होना चाहिए।

उन्होंने अपने समर्थकों से रामनवमी को ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाने का आह्वान किया और समाज, प्रदेश और देश में रामराज्य की भावना को स्थापित करने की बात कही।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *