Press "Enter" to skip to content

सामने आया दुनिया का रहस्य

दुनिया में कई रहस्यभरी चीजें हैं, जिनका धीरे-धीरे पता चल रहा है। खोजकर्ता अपनी खोज में लगे हुए हैं और दुनिया के सामने सालों पुरानी चीजों को ढूंढकर पेश कर रहे हैं। अब खोजकर्ताओं के हाथ 130 साल पहले लेक सुपीरियर में पलटे एक मालवाहक जहाज का मलबा हाथ लगा है। मरीन सोनिक टेक्नोलॉजी साइड-स्कैन सोनार की मदद से यह खोज संभव हो सकी है।

ग्रेट लेक्स शिपव्रेक हिस्टोरिकल सोसाइटी ने दावा किया कि उन्होंने 2024 की गर्मियों में अपने शोध पोत पर सोनिक टेक्नोलॉजी से वेस्टर्न रिजर्व के मलबे की खोज की थी। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, वेस्टर्न रिजर्व, ग्रेट लेक्स पर चलने वाले पहले मालवाहक जहाजों में से एक था, जो पूरी तरह से स्टील से बना था।

झील के आसपास संचालित वाहनों की तैनाती से जहाज के मलबे की पहचान की पुष्टि हुई। इससे पता चला कि जहाज 30 अगस्त 1892 को दो भागों में टूट कर बिखर गया था। इस दुखद घटना में केवल एक व्यक्ति जीवित बचा था। जबकि 27 यात्रियों ने अपनी जान गंवा दी थी। इसमें जहाज का मालिक पीटर मिन्च का परिवार भी शामिल था। वे अपनी पत्नी और बच्चों संग समर वेकेशन पर गए थे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *