Press "Enter" to skip to content

बिहार में विधायक के बेटे की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

बिहार के नवादा जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में जदयू विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र अखिलेश कुमार का निधन हो गया। अखिलेश कुमार पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव के सबसे छोटे बेटे थे। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और समर्थकों में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, अखिलेश कुमार अपने निजी आवास थार लेकर निकले थे। नवादा के पास ही उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से सीधे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अखिलेश कुमार का पार्थिव शरीर पटना से उनके पैतृक गांव पथर इंग्लिश लाया जा रहा है।

छोटे बेटे की मौत से विधायक विभा देवी और राजबल्लभ यादव का परिवार गहरे सदमे में है। जैसे ही यह खबर जिले में फैली, बड़ी संख्या में लोग और राजनीतिक कार्यकर्ता उनके आवास पर जुटने लगे हैं। वहीं इस घटना से राजनीतिक गलियारों मेंं शोक की लहर दौड़ गई।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from ASSAMMore posts in ASSAM »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *