बिहार के नालंदा में गिरियक थाना क्षेत्र के गिरियक बाजार में एक 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नवादा जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र स्थित नीमचक आषाढ़ी गांव निवासी स्वर्गीय अजय कुमार की पुत्री सुहानी राउत के रूप में हुई है। वह बीते 10 वर्षों से अपने ननिहाल में रह रही थी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल भेज दिया। साथ ही, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन किया जा सके।



सुहानी के नाना राजकुमार प्रसाद ने बताया कि वह मंगलवार की शाम अपनी दुकान से जब घर लौटे, तो घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि सुहानी पर परिवार की ओर से कोई दबाव नहीं था और उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।



परिवार के अनुसार, सुहानी स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी और उसका छोटा भाई भी उन्हीं के साथ ननिहाल में रहता है।




























Be First to Comment