बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा शहर की बेटी डॉ. दीपाली महतो ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. संघ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2025 की परीक्षा के जारी परिणाम में उन्होंने 36वां रैंक प्राप्त किया है. इस शानदार सफलता के साथ उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि पूरे रोसड़ा और समस्तीपुर जिले का नाम रोशन कर दिया है.

यूपीएससी को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए वर्षों की मेहनत, धैर्य और मजबूत संकल्प की जरूरत होती है. डॉ. दीपाली महतो ने इन सभी चुनौतियों को पार करते हुए यह मुकाम हासिल किया है.



डॉ. दीपाली महतो की इस उपलब्धि के बाद अब वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी बनेंगी. एक आईएएस अधिकारी के रूप में वह राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं में भी एक नई प्रेरणा जगी है.



दीपाली महतो के पिता संजय कुमार महतो सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी हैं. उनकी माता का नाम सुलेखा देवी है. बेटी की इस सफलता से पूरा परिवार बेहद खुश है. परिवार के सदस्यों ने कहा कि दीपाली ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. रोसड़ा के कटहरबन्नी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय वीरेंद्र महतो और स्वर्गीय राजकुमारी देवी की वह पौत्री हैं. परिवार का कहना है कि दीपाली शुरू से ही पढ़ाई में काफी मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही हैं.


























Be First to Comment