बिहार के जमुई सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार ने रात में अचानक सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा गया, जिनसे गहन पूछताछ की गई। दोनों महिलाओं से पहचान पत्र और संबंधित दस्तावेज मांगे गए।



बाद में उन्हें टाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां उनसे पूछताछ जारी है। एसडीओ सौरव कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से लगातार दलालों और बिचौलियों की शिकायतें मिल रही थीं।



उन्होने बताया कि सामान्य बीमारी से पीड़ित मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों में ले जाया जा रहा था।





























Be First to Comment