अपनी जादुई आवाज़ से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया लेकिन इस घोषणा के बीच उनके नेक इरादों की एक और कहानी सोशल मीडिया पर छा गई है।

अरिजीत सिंह अपने पैतृक निवास मुर्शिदाबाद में ‘हेशेल’ नाम का एक ऐसा होटल चला रहे हैं जहां मुनाफा कमाना नहीं बल्कि लोगों की सेवा करना मुख्य लक्ष्य है। आज के दौर में जहां एक कप चाय और नाश्ते की कीमत ₹50 पार कर जाती है।


वहीं अरिजीत का होटल ‘हेशेल’ (बंगाली में जिसका अर्थ है ‘रसोई’) बेहद कम दाम में पौष्टिक भोजन दे रहा है। आम जनता के लिए शुद्ध शाकाहारी थाली मात्र ₹40 में। विद्यार्थियों को यही थाली केवल ₹30 में दी जाती है। इस नेक पहल की देखरेख अरिजीत सिंह के पिता खुद करते हैं।


अरिजीत के इस रेस्तरां की लोकप्रियता किसी विज्ञापन से नहीं बल्कि इसके स्वाद और सेवा से बढ़ी है। यहां बंगाली और पंजाबी शैली का सादा और संतुलित शाकाहारी भोजन परोसा जाता है।


यह होटल सुबह 10:30 बजे से रात 10:30 बजे तक खुला रहता है जो कामकाजी लोगों और बाहर रहकर पढ़ने वाले छात्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है। अरिजीत ने कभी भी अपने नाम का उपयोग इस होटल की मार्केटिंग के लिए नहीं किया। लोग यहां के घर जैसे स्वाद की वजह से खींचे चले आते हैं।

























Be First to Comment