उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डॉक्टर को जहां लोगों की जान बचाने वाला भगवान माना जाता है, वहीं यहां एक व्यक्ति ने फर्जी डिग्री लगाकर डॉक्टर बनकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया।

चौंकाने वाली बात यह कि यह व्यक्ति पिछले 3 साल से मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में डॉक्टर बनकर काम कर रहा था। आरोपी का नाम अभिमन्यु सिंह है। आरोप है कि उसने अपने जीजा राजीव गुप्ता (जो अमेरिका के एक बड़े अस्पताल में कार्यरत हैं) की एमबीबीएस और एमडी की डिग्रियां अपने नाम से इस्तेमाल की और मेडिकल कॉलेज में नौकरी हासिल कर ली।


शुरुआती जांच में यह मामला सही पाया गया तो पूरा स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन हड़कंप में आ गया। पूरा खेल तब पकड़ा गया, जब अभिमन्यु सिंह की अपनी ही बहन ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर आरोप लगाए कि उनका भाई फर्जी डिग्री लगाकर डॉक्टर बना बैठा है।


महिला ने कॉलेज प्रबंधन को कथित दस्तावेज और सबूत दिखाए और बताया कि डिग्री उसके पति राजीव गुप्ता की है। अभिमन्यु सिंह ने मेडिकल कॉलेज के दस्तावेजों में अपने माता-पिता के नाम गलत दर्ज कराए। इतना ही नहीं, उसने आधार कार्ड भी जीजा की फोटो और नाम पर बनवा लिया।

शिकायत मिलते ही मामला गंभीर हो गया। जैसे ही अभिमन्यु को पता चला कि उसकी बहन ने शिकायत दे दी है, उसने फौरन नौकरी से इस्तीफा दिया और मौके से फरार हो गया। अब उसकी तलाश जारी है।





























Be First to Comment