सर्द के इस सीजन मे गुरुवार की सुबह राज्य में अब तक की सबसे कम दृश्यता 50 मीटर पटना में दर्ज की गयी है. बिहार के 31 जिलों के अधिकतम तापमान में कुछ इजाफा हुआ है. हालांकि, पूर्णिया, वैशाली, बेगूसराय, शेखपुरा, औरंगाबाद और पूर्वी चंपारण में पारे में कुछ कमी दर्ज हुई है. इस तरह बिहार के अधिकतर इलाको में पछुआ हवा कमजोर हुई है, जिससे दिन के पारे में कुछ वृद्धि हुई है.

हालांकि, रात और सुबह के समय ठिठुरन जारी रहने की संभावना है. आइमएडी के अनुसार, अगले दो दिन तक बिहार के तापमान में किसी खास बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं.


वैसे पूरे बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है. ठंड भी बढ़ रही है. सुबह-शाम कोहरा छाने लगा है. गुरुवार की सुबह उत्तर बिहार के समस्तीपुर समेत कई जिला घने कोहरे में सिमटा रहा. गांव से लेकर शहर तक कोहरे के आगोश में रहा.


डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र के मुताबिक फिलहाल सुबह में मध्यम कोहरे छाये रहने की संभावना है. इधर कोहरा छाने और ठंड बढ़ने से किसान खुश हैं. इस तरह का मौसम गेहूं की फसलों के लिए फायदेमंद है.

मौसम विभाग के मुताबिक पछिया हवा चलने के कारण ठंड में वृद्धि के आसार है. न्यूनतम तापमान के 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.






























Be First to Comment