भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। तमिल सिनेमा के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर और AVM प्रोडक्शंस के मालिक एवीएम सरवनन का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।

उनके निधन की खबर से पूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है। सिनेमा में उनके दशकों तक के अमूल्य योगदान को याद करते हुए हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। एवीएम सरवनन के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए चेन्नई स्थित AVM स्टूडियो की तीसरी मंजिल पर रखा गया है।


दोस्त, परिवार के सदस्य, शुभचिंतक और इंडस्ट्री से जुड़े लोग दोपहर 3:30 बजे तक उन्हें आखिरी विदाई दे सकेंगे। सरवनन सूर्या मणि जिन्हें एवीएम सरवनन के नाम से जाना जाता था उनका जन्म 1939 में हुआ था। वह फेमस AVM प्रोडक्शन के संस्थापक एवी मयप्पन के बेटे थे।


उन्होंने 1950 के दशक के आखिर में अपने भाई एम बालासुब्रमण्यम के साथ मिलकर पारिवारिक विरासत को संभाला। AVM प्रोडक्शंस, अच्छी और गुणवत्तापूर्ण फिल्म मेकिंग की पहचान बन गया था जिसने इंडस्ट्री को कई शानदार फिल्में दीं।

उन्होंने ‘नानुम ओरु पेन’, ‘संसारम अधू मिनसारम’, ‘मिनसारा कनावु’, ‘वेट्टाइकरण’ और रजनीकांत अभिनीत ‘शिवाजी: द बॉस’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया।



































Be First to Comment