तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे की बातचीत शुरू करने में ”देरी” को लेकर अपने प्रमुख सहयोगी दल कांग्रेस द्वारा चिंता जताए के बाद सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने घोषणा की है कि 22 फरवरी से बातचीत शुरू करने के लिए एक समिति गठित की जाएगी।

पार्टी ने कहा कि यह समिति द्रमुक अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा जल्द ही गठित की जाएगी। द्रमुक के प्रदेश मुख्यालय अन्ना अरिवालयम से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ”पार्टी अध्यक्ष द्वारा द्रमुक निर्वाचन क्षेत्र सीट-बंटवारा समिति शीघ्र गठित की जाएगी।



यह समिति विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद 22 फरवरी से सहयोगी दलों के साथ बातचीत करेगी।” यह घोषणा ऐसे समय में की गई जब कांग्रेस ने कहा कि उसने द्रमुक के साथ बातचीत शुरू कर दी थी, लेकिन द्रमुक की ओर से वार्ता शुरू करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।



तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) प्रभारी गिरीश चोडणकर ने द्रमुक द्वारा सीट-बंटवारा समिति गठित करने में ”देरी” पर चिंता जताई थी।













Be First to Comment