Press "Enter" to skip to content

कलाकारों की कला का प्रदर्शन देखकर ठुमके लगाने लगे सब

विभूतिपुर : विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय पटपारा उत्तर, प्राथमिक विद्यालय पटपारा दक्षिण, प्राथमिक विद्यालय भरपुरा एवं आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र भवन बेलसंडी तारा ब्रह्मस्थान में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.

चुनाव को लेकर प्रखंड अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान अब रफ्तार पकड़ चुका है. कार्यक्रम का संचालन जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप कोषांग के दिशा-निर्देश में सांस्कृतिक संस्था दूर देहात के कलाकारों ने किया.

संस्था के कलाकारों ने गीत, संगीत और अभिनय के माध्यम से उपस्थित लोगों से आगामी 6 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की. नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक के एक-एक वोट पर निर्भर करती है.

वोट देकर ही खाना खाऊंगी… लोक गीत पर कलाकारों के अलावा लोगों ने भी ठुमके लगाये. मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प दोहराया. कलाकारों ने मतदान को उत्सव की तरह मनाने और भय, लोभ या प्रलोभन से मुक्त होकर मतदान करने की बात कही.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *