मोतिहारी. नगर के ठाकुरबाड़ी मुहल्ला स्थित 155 वर्ष पुराने चित्रगुप्त मंदिर में इष्टदेव भगवान चित्रगुप्त की पूजन समारोह श्री चित्रगुप्त महापरिवार ठाकुरवाड़ी के तत्वावधान में गुरुवार को बड़े ही हर्षोल्लास से की आयोजित की जाएगी.

सुबह में पूजन , हवन के पश्चात संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम व भाई भोज का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारी संख्या में चित्रांश परिवार के सदस्यों के अलावा समाज के अन्य लोग जिनकी भी आस्था भगवान श्री चित्रगुप्त में है, वे लोग शामिल होंगे.



संयोजक गुड्डू श्रीवास्तव, अनिल कुमार वर्मा ,मंटू वर्मा, अशोक श्रीवास्तव, रूमित रौशन, संरक्षक मंडल योगेंद्र प्रसाद वर्मा, डॉ. आशुतोष शरण प्रो. विनय वर्मा, राधा रमण, डॉ. अतुल कुमार, युग राज, संत कुमार सराहनीय योगदान है.



चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा बहुत श्रद्धा के साथ की जाएगी. चित्रगुप्त पूजा के दिन कायस्थ समाज के लोग कलम दवात को विशेष महत्व देते हैं.





































Be First to Comment