Press "Enter" to skip to content

बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देना समय की आवश्यकता

गोपालगंज. जिला मुख्यालय के अरार मोड़ स्थित एक मैरेज हॉल में ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में ब्रह्मर्षि वैदिक महासभा का भव्य आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएन राय, विधान पार्षद राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू, मुकुल राय, अंकु राय, चंद्रहास राय और उमेश प्रधान सहित अन्य अतिथियों ने भगवान परशुराम एवं समाज के पुरोधाओं के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया.

इस अवसर पर विधान पार्षद राजीव कुमार ने कहा कि बदलते परिवेश में बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देना समय की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि शिक्षित और चरित्रवान नागरिक ही परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकता है. साथ ही उन्होंने अपनी सांस्कृतिक धरोहर और मूल्यों को संरक्षित रखने पर बल दिया.

अंकु राय ने कहा कि समाज का विकास तभी संभव है, जब सभी एकजुट होकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें. मुकुल राय ने कहा कि हमारा समाज प्रबुद्ध है और हमें सामाजिक हितों के साथ राष्ट्रीय हितों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए. कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एन. राय ने कहा कि सकारात्मक सोच, सही दिशा और स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ समाज अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयराम सिंह ने की, जबकि संचालन रजनीश राय ने किया. मौके पर डॉ. अभिषेक राय, दुर्गा राय, रॉकी राय, गुड्डू राय, सुरेंद्र राय, भटूर राय, टुन्ना राय, जीतू राय, प्रमोद राय, अखिलेश शाही, अमरेश शाही, रानू शाही, विवेक राय, नीलमणि शाही, राजकुमार राय और राकेश राय भी उपस्थित थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from StyleMore posts in Style »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *