गोपालगंज. राजस्थान और मध्य प्रदेश में कई बच्चों की कफ सिरप के पीने से मौत के बाद ड्रग विभाग गोपालगंज में भी हाइअलर्ट मोड में आ गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है. गोपालगंज जिले में भी स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है.

ड्रग विभाग की टीम ड्रग इंस्पेक्टर अभय शंकर के नेतृत्व में पंचदेवरी की दुकानों पर छापेमारी की. कफ सिरप की जांच के नमूने एकत्र किये. मंगलवार को कफ सिरप व दूसरी दवाओं का निर्माण करने वाली फर्मों की दवाओं के नमूने जांच के लिए एकत्र किये गये हैं.



नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गये हैं. जांच में नमूने अधोमानक मिले, तो संबंधित के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होगी. जिले के मेडिकल स्टोरों पर जांच तेज हो गया है. स्रेसन फार्मास्युटिकल्स द्वारा निर्मित सभी कफ सिरप की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है.



अगर कोई भी दुकानदार उसे बेच रहा है, तो उसपर तत्काल कार्रवाई भी की जायेगी. ड्रग विभाग की टीम ने अभी तक 35 दुकानों की जांच का दावा किया है. इसमें एक भी ऐसे प्रतिबंधित दवा नहीं मिली है. कुछ कफ सिरप को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है.



























Be First to Comment