Press "Enter" to skip to content

तेजी से बदल रही शहर की आबोहवा खराब स्तर पर पहुंची, एक्यूआइ 340 पर पहुंचा

गोपालगंज. त्योहार का सीजन चल रहा है. सामने धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, छठपूजा, देव दीपावली है. ऐसे में जिले की आबोहवा तेजी से बिगड़ रही है. पिछले दो दिनों से गोपालगंज का एक्यूआइ लेवल दिल्ली जैसा हो चुका है. अपने शहर का एक्यूआइ मंगलवार की सुबह 340 पर पहुंच गया. हालांकि शाम को घटकर 111 पर आ गया. सुबह में हल्का स्मॉग जैसा भी नजारा दिखा.

मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि गोपालगंज में कोई बड़ी इंडस्ट्री नहीं है. इसके बाद भी हवा के खराब होने के पीछे के कारणों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. प्रदूषण का स्तर बुधवार को बढ़कर बेहद खराब स्तर पर पहुंचने के आसार हैं.

इतना ही नहीं, दीपावली के मौके पर अगर परदेश से आने वाले लोगों के वाहनों की बढ़ती संख्या व पटाखा छूटा, तो शहर के लोगों के दम घुटने से भी रोकने की बड़ी चुनौती होगी. शहर के लोग अगर नहीं संभले, तो भयावह स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. प्रदूषण बीमार बनाने के लिए काफी है.

शहर में रिहायशी इलाके में जहां-तहां कचरा फेंक देने के कारण भी शहर प्रदूषित हो रहा है. शहर के बीचोबीच निकलने वाली छाड़ी नदी को संजीवनी नहीं मिलने के कारण उसमें से बदबू निकल रही है. नदी के किनारे रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है. शहर के नालों का पानी भी इसी नदी में गिर रहा है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *