Press "Enter" to skip to content

दिनकर का साहित्य राष्ट्र चेतना और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत

टिकारी. मां निर्दोष सेवा केंद्र के तत्वावधान में रविवार को राज इंटर कॉलेज सभागार में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई.

उद्घाटन पूर्व मंत्री राम जतन सिन्हा, सेवानिवृत्त विशेष सचिव राय मदन किशोर और आयोजक हिमांशु शेखर ने किया. 18 निजी और सरकारी विद्यालयों के छात्रों ने काव्य पाठ, निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया, प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और दिनकर की पुस्तक उर्वशी भेंट की गयी.

डॉ बीडी शर्मा और सच्चितानंद प्रेमी ने कार्यक्रम की सराहना की. मुख्य अतिथि प्रो. राम जतन सिन्हा ने कहा कि दिनकर का साहित्य राष्ट्र चेतना और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

डॉ रघुवंश कुमार मिश्रा की पुस्तक मानव शरीर रचना विज्ञान और शरीर क्रिया विज्ञान का लोकार्पण भी किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को दिनकर के विचारों से जोड़ना बताया गया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LAKHISARAIMore posts in LAKHISARAI »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *