Press "Enter" to skip to content

अभियान के दौरान चार हाइरिस्क की महिलाओं में पायी गई रक्त की कमी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारदीगंज में  प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत 316 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी. चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी.

जांच में चार हाइरिस्क की गर्भवती महिला पहुंची. उन्हें रक्त की कमी पायी गयी. यह जांच कार्यक्रम नौ तारीख के अलावा 15 और 21 तारीख को भी आयोजित होगी. इस शिविर में गर्भावस्था वाली महिलाओं को जांच की जायेगी.

लैब टेक्नीशियन जितेंद्र कुमार, आशुतोष कुमार ने उपस्थित महिलाओं को खून, रक्तचाप समेत अन्य जांच की.

मौके पर प्रभारी डॉ नवीन कुमार, डॉ विमलेंद्र कुमार, डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा, इकबाल आलम, डाटा ऑपरेटर जितेंद्र कुमार, एएनएम ममता कुमारी, मंजू कुमारी, धर्मशीला कुमारी समेत अन्य रहे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *