Press "Enter" to skip to content

16 को कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटे एनडीए नेता

गोह. 16 सितंबर को गोह विधानसभा क्षेत्र में होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा की गोह प्रखंड इकाई की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश महासचिव रामकुमार वर्मा ने की, जबकि संचालन पार्टी नेता दिनेश चंद्रवंशी ने की.

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉ रण विजय कुमार उपस्थित हुए. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 16 सितंबर का सम्मेलन एनडीए की ताकत और एकजुटता को प्रदर्शित करने वाला होगा. उन्होंने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने हेतु हर स्तर पर तैयारी करने का आह्वान किया.

डॉ रणविजय कुमार ने कहा कि आज एनडीए के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और यही कारण है कि कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी होगी. उन्होंने सम्मेलन की तैयारी को लेकर बूथस्तर तक संगठन को सक्रिय करने की बात कही.

बैठक में वरीय नेता राकेश रौशन, कृष्णा मेहता, हरिनंदन सिंह कुशवाहा, साकेत बिहारी शर्मा, अशोक बिंद, प्रकाश सिंह, डॉ चंद्रशेखर शर्मा, रूपलाल साव, कमलेश शर्मा, अवधेश शर्मा, अमरेंद्र कुमार, श्याम प्यारे शर्मा, देवेंद्र नाथ, चंद्रशेखर बिंद, अरविंद शर्मा, अशोक कुमार, रजनीश कुमार, देवबली प्रसाद व बालाजी सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक के दौरान नेताओं ने आगामी सम्मेलन की तैयारी से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं व आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.

Share This Article
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *