Press "Enter" to skip to content

शाम ढलते आवारा कुत्तों का आतंक हो जाता शुरू, दहशत में रहती आबादी

आशियाना-दीघा रोड के राजीव नगर मोड़ से लेकर मोहल्ले के अंदर तक आवारा कुत्तों का आतंक फैला हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही कुत्तों की टोलियां घात लगाकर बैठ जाती हैं और राहगीरों को खदेड़ने लगती हैं.

कई बार इनके कारण बाइक सवारों का संतुलन बिगड़कर हादसा भी हो चुका है. जयप्रकाश नगर शिव मंदिर रोड में भी कुत्तों का आतंक है. एक राहगीर को सावन में कुत्ते के काटकर लहूलुहान कर दिया था.

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्ते के आतंक को नियंत्रण करने के लिए नगर निगम प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए. कुत्तों के आतंक से छोटे बच्चे दहशत में रहते हैं. राजीव नगर इलाके में आवारा कुत्तों ने रात में कई बाइक सवारों को काटकर घायल कर दिया है.

लोगों का कहना है कि जैसे ही कोई बाइक सवार सड़क से गुजरता है, कुत्तों की टोली उस पर हमला कर देती है. अचानक हुए इन हमलों से न केवल राहगीर जख्मी हो रहे हैं, बल्कि कई बार संतुलन बिगड़ने से हादसे भी हो चुके हैं.

मोहल्ले में खेल का मैदान नहीं होने के कारण छोटे बच्चे सड़कों पर ही खेलते हैं. लेकिन आवारा कुत्तों के आक्रामक स्वभाव से अब वे भी दहशत में हैं. कई बार कुत्तों के भौंकने और दौड़ाने से बच्चे डरकर घरों में भाग जाते हैं, जिससे उनका खेल-कूद और बाहर निकलना काफी कम हो गया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *