Press "Enter" to skip to content

बिहार में फिर वंदे भारत पर पथराव, टूटे खिड़कियों के कांच

बिहार में असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाया. इन लोगों ने मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया. घटना रविवार शाम करीब 05:50 बजे मेहसी व चकिया के बीच चकिया स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास की है.

राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई है. यही वजह है कि गाड़ी भी डिटेन नहीं हुई है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन चकिया स्टेशन पर लाइन क्लियर नहीं होने की वजह से कुछ देर के लिए रुकी थी. इसी दौरान पथराव की घटना को अंजाम दिया गया.

इस पथराव में गाड़ी संख्या 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच संख्या सी -3 के सीट संख्या 50, 51 व 52 के पास का कांच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. आरपीएफ पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद असामाजिक तत्वों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

बीते 21 जुलाई को पश्चिम चंपारण जिले में भी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया था. उस दौरान पश्चिम चंपारण के चनपटिया स्टेशन के अप होम सिग्नल के पास रविवार रात को बदमाशों ने ट्रेन पर पत्थर फेंका था. हालांकि अंदर बैठे यात्रियों को किसी तरह की क्षति नहीं हुई थी. 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *