Press "Enter" to skip to content

चोरी के पांच मोबाइल के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल ने हाजीपुर रेलवे स्टेशन से चोरी के पांच मोबाइल के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि गुरुवार को आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक हाजीपुर साकेत कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक राकेश कुमार, सउनि चंद्रशेखर कुमार, आरक्षी रवि कुमार पाण्डेय हाजीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02-03 पर गश्त के क्रम में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया.

आरपीएफ को देख कर वह भागने लगा, जिसे घेर कर पकड़ा गया. भागने का कारण पूछने पर उसने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया. इसके बाद उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से एक पीला रंग के झोला से 05 विभिन्न कंपनियों के एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया.

जिसके संबंध में पूछने पर आरोपित ने बताया कि ये सभी मोबाइल चलती गाड़ी में यात्रियों के पास से चोरी किया हुआ है. आरोपित की पहचान कुणाल सिंह, पिता प्रमोद सिंह, ग्राम नयानगर वार्ड चार, थाना-तेघरा, जिला बेगूसराय के रूप में हुई.

पूछताछ के क्रम में राजकीय रेल थाना हाजीपुर के उप निरीक्षक सुरेश राम साथ स्टाफ मौके पर पहुंचे, जिन्हें घटना के संबंध में अवगत कराया गया एवं आरोपित तथा जब्त मोबाइल को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *