Press "Enter" to skip to content

बिहार में हम कहीं सुरक्षित नहीं हैं: तेज प्रताप

बिहार में हाल के दिनों में बढ़ी आपराधिक घटनाओं ने एक तरफ जहां पुलिस-प्रशासन की किरकिरी करवा रखी है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियां भी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेर रही हैं. अब लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी राज्य में कानून व्यवस्था के विषय पर अपनी बात रखी है. तेज प्रताप यादव ने यहां तक कह दिया कि हम सुरक्षित नहीं हैं. कोई भी उनपर बम फेंक सकता है और गोली चला सकता है.

बिहार की कानून व्यवस्था पर पत्रकारों से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि वो अक्सर जनता दरबार लगाते हैं और वहां कोई भी बम फेंक सकता है. इस बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा, ‘अभी क्या हो रहा है. अभी पूरा क्राइम फैला हुआ है. पटना में गोली का खोखा मिल जाता है वीआईपी इलाकों में. कहां कुछ हो पा रहा है. हम यहां जनता दरबार लगाते हैं, कोई बम फेंक दे…कोई गोली चला दे. हम कहीं सुरक्षित नहीं हैं. जब नेता सुरक्षित नहीं है तो आप आदमी की क्या स्थिति होती होगी.

बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा, “बिहार की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है. नीतीश कुमार पूरी तरह से शिथिल पड़ चुके हैं, उनसे सरकार चल नहीं रही है. जिस कारण बिहार के पटना में अपराधी खुलेआम तांडव मचा रहे हैं. सरकार और प्रशासन के लोग पूरी तरह से लिप्त हैं. सरकार बेलगाम हो चुकी है और चुनाव के बाद बहुत जल्द यह सरकार जाने वाली है.”

नीतीश कुमार के एक लाख नौकरी देने की घोषणा पर तेज प्रताप ने कहा कि रोजगार सरकार कहां दे रही है. केवल बात करती है. तेज प्रताप यादव ने कहा कि अगर रोजगार मिलेगा तो आपराधिक छवि के लोग भी मिटने लगेंगे. ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिलना चाहिए, ताकि इस तरीके का माहौल ना हो. बाहर से पर्यटक बिहार में नहीं आना चाहते हैं बिहार. वो बोलते हैं कि वहां हमला हो जाएगा क्योंकि क्यों वहां गोली चलती है.’

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *