बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में बोचहां थाना क्षेत्र के एतवारपुर ओवरब्रिज पर अपराधियों ने लूटपाट के क्रम में अमरजीत को चाकू से गोद दिया. इसी बीच सूचना पर पहुंचे एक निजी एम्बुलेंस चालक ने इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया. थोड़ी देर में ही लाखों का बिल बना दिया.

जब उसके परिजन पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई. उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. जख्मी युवक अमरजीत यादव के पिता हंसनाथ यादव ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नरहीं थाना के सोहांव गांव के रहने वाले हैं. उनका इकलौता पुत्र अमरजीत एक निजी ट्रैवेल कंपनी में काम करता है.



रविवार को वह किसी यात्री को पहुंचाकर पटना लौट रहा था.इसी बीच अपराधियों ने एतवारपुर ओवरब्रिज पर घेर लिया और लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर अपराधियों ने उसे आठ जगह चाकू मार दिया. इसके बाद वह गंभीर स्थिति में शोर मचाया.जहां आसपास के लोगों के पहुंचने पर उसकी जान बची. इसी बीच किसी ने डायल 112 को सूचना दी.



पुलिस के पहुंचने से पहले घटनास्थल पर एक निजी एम्बुलेंस चालक पहुंच चुका था.एम्बुलेंस चालक ने गंभीर अपराध के मामले में पुलिस की मौजूदगी में उसे एसकेएमसीएच ले जाने का आश्वासन देकर एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया. जहां से उसके मोबाइल से उसके परिजन तक मामले की सूचना पहुंची.




थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि उक्त एम्बुलेंस चालक को एसकेएमसीएच में ले जाने को कहा गया था. निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराना अनुचित है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
































Be First to Comment