Press "Enter" to skip to content

110 युवा स्केटिंग खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

मुजफ्फरपुर जिला स्केटिंग संघ द्वारा आयोजित द्वितीय राजेश बंसल ओपेन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप सोमवार को बोचहां में संपन्न हुआ. प्रतियोगिता में सूबे के आठ जिलों से 110 युवा स्केटिंग खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

मुजफ्फरपुर जिला स्केटिंग संघ के महासचिव राम कलश चौरेसिया, अध्यक्ष अनु गुप्ता और उपाध्यक्ष वंदना सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रतियोगिता में मेजबान मुजफ्फरपुर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया. मोतिहारी जिले के खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और उपविजेता बने. वहीं, आरा और छपरा जिलों के खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से द्वितीय उपविजेता का स्थान हासिल किया.

तकनीकी पहलुओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने में रोशन कुमार, अंकित ऋषिकेश, साहिल, रहमान, पीयूष और स्पर्श ने सराहनीय योगदान दिया. मौके पर जिला स्केटिंग संघ के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *