Press "Enter" to skip to content

गर्मी में रामलला की सेवा के लिए गर्भगृह में लगाया गया कूलर

उत्तर प्रदेश के मौसम में इन दिनों नित्य बदलाव हो रहा है। किसी दिन तेज धूप हो जाती है तो कभी बदली छाने व बूंदाबांदी से मौसम बदल जाता है। इसीलिए अयोध्या में विराजमान रामलला की नित्य सेवा में कुछ बदलाव किए गए हैं।

गर्भगृह में कूलर लगा दिए गए हैं। ट्रस्ट ने रामलला के दरबार में ज्येष्ठ माह शुरू होने से पहले दो बड़े कूलर की व्यवस्था कर दी है। यही नहीं रामलला को गर्मी से बचाने के लिए रोजाना दोपहर में दही, फलों का जूस, लस्सी अर्पित की जा रही है।

रोजाना शृंगार आरती से लेकर शयन आरती तक रामलला को पांच बार मधुपर्क दिया जा रहा है। मधुपर्क रामलला को बेहद पसंद है। मधुपर्क मधु, देशी घी, दही मिलाकर बनाया जाता है।

गर्मी से बचाव के लिए रामलला को हल्के रेशमी और सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। बेला, देशी गुलाब, चंपा और जूही आदि के फूलों और उनसे बने पुष्पहार से भगवान की सेवा की जा रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »
More from What's NewMore posts in What's New »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *