Press "Enter" to skip to content

यहां तिरपाल से ढककर कूड़ा की होगी ढुलाई

दरभंगा में सड़कों से तेजी से गुजरने वाले कचरा वाहनों के पीछे पैदल तथा दोपहिया आदि वाहनों से जाने वाले लोगों पर गिरते कचरे तथा उठते दुर्गंध की समस्या से लोगों को लगभग राहत मिलने वाली है. नगर निगम ने तिरपाल से ढंक कर कूड़ा की ढ़ुलाई करने का निर्णय लिया है.

वैसे इसे लेकर पहले से सरकार ने गाइड लाइन जारी कर रखा था, पर इसका अनुपालन नगर निगम नहीं कर रहा था. गाड़ी चालक से लेकर निगम के आलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने इस ओर से अपनी-अपनी आंख मूंद रखी थी.

जानकारी के अनुसार फिलहाल 30 ट्रैक्टरों को एक-एक तिरपाल उपलब्ध कराया गया है. तिरपाल से ढ़क कर अब इन गाड़ियों से कचरा की ढ़ुलाई की जायेगी. बताया गया है कि टीपरों पर भी तिरपाल लगाने को लेकर विचार किया जा रहा है. जरूरत महसूस होगी तो टीपरों को भी तिरपाल दिया जायेगा.

कूड़ा ढ़ोने वाला अमूमन हर ट्रैक्टर पीछे से ढ़ाला विहीन होता है. उपर से कचरा को नहीं ढ़का जा रहा था. ऐसे में वाहनों से सड़क कर कचरा गिरता रहता था. कचरा में ईट आदि के टुकड़े रहने से पीछे चल रहे पैदल यात्री तथा अन्य वाहन चालकों के लिये खतरे की स्थिति रहती थी.

वाहन प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि फिलहाल 30 तिरपाल कचरा ढोने वाले ट्रैक्टरों को उपलब्ध करा दिया गया है. जरूरत महसूस किये जाने पर टीपरों को भी तिरपाल उपलब्ध कराया जाएगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *