Press "Enter" to skip to content

बंगाल में चुनाव, बिहार में सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

पश्चिम बंगाल में दूसरे और आखिरी फेज की वोटिंग हो रही है. ऐसे में बिहार के कटिहार और बंगाल से सटे सभी सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट है. जिले की सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है.

पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर बीती रात से ही सीमावर्ती इलाकों की चौकसी बढ़ा दी गई है. कटिहार जिले के बारसोई अनुमंडल के बारसोई, आबादपुर, बलरामपुर, तेलता, सुधानी और कचना थाना इलाके के साथ-साथ कटिहार सदर अनुमंडल के प्राणपुर और रोशना थाना और मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद थाना इलाके में विशेष निगरानी रखी जा रही है.

पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे सभी प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अस्थायी चेकपोस्ट बनाए गए हैं. यहां पुलिस बल के साथ अधिकारी तैनात किए गए हैं जो हर आने-जाने वाली गाड़ियों की सघन जांच कर रहे हैं.

विशेषकर गाड़ियों के कागजात, डिक्की और सामान की बारीकी से तलाशी ली जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि हो ना पाएं. पुलिस विशेष रूप से नकदी, हथियार और अन्य प्रतिबंधित सामान की तस्करी पर नजर बनाए हुए है.

इसके लिए तकनीकी निगरानी का भी सहारा लिया जा रहा है. हर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान का सत्यापन भी किया जा रहा है.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from KATIHARMore posts in KATIHAR »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from WEST BENGALMore posts in WEST BENGAL »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *