Press "Enter" to skip to content

गाय दिखाने के लिए बुलाया गया और हथियार के बल पर जबरन करा दी शादी

बिहार के खगड़िया जिले से पकड़ौआ विवाह का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर इस कुप्रथा को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

परबत्ता थाना क्षेत्र के डुमरिया खुर्द गांव के रहने वाले 28 वर्षीय युवक मन्नयम कुमार ने आरोप लगाया है कि उसे धोखे से बुलाकर अगवा किया गया और हथियार के बल पर जबरन शादी करा दी गई। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़ित युवक का कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे गाय दिखाने/खरीदने के बहाने बुलाया। इसके बाद उसे अलग-अलग गांवों में घुमाया गया और अंत में सिराजपुर ले जाया गया। वहां मोबाइल चार्ज कराने के बहाने उसका फोन ले लिया गया।

जब युवक ने घर लौटने की बात कही तो 3–4 लोगों ने उसे घेर लिया। युवक का आरोप है कि पिस्टल दिखाकर शादी के लिए दबाव बनाया गया, विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की गई और आखिरकार रात करीब 11 बजे जबरन शादी करा दी गई।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक हाफ पैंट में, बिना किसी पारंपरिक दूल्हे की वेशभूषा के नजर आ रहा है। वह रस्मों का विरोध करता दिखता है, जबकि आसपास मौजूद महिलाएं पारंपरिक शादी गीत गा रही हैं। वीडियो ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from KHAGARIAMore posts in KHAGARIA »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *