दरभंगा. लनामिवि के जुबली हाल में पीजी एथलेटिक्स एवं डब्ल्यूआइटी की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल प्रतियोगिता 2025-26 “अनंतनाद ” का उद्घाटन कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुआ.

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने कहा कि युवा अपने जज्बे, क्षमता एवं ऊर्जा के साथ निर्माण एवं परिवर्तन की क्षमता रखते हैं. ये हमारे देश के कर्णधार एवं भविष्य हैं, जिनके कंधों पर राष्ट्र के विकास का भार है.


इनके शारीरिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए पढ़ाई, खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव आवश्यक है. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि यहां के छात्र छात्रा पढ़ाई, संगीत, खेलकूद, योग सहित अपने सभी लक्ष्यों की प्राप्ति करें.


यहां के छात्र-छात्राएं देश-दुनिया में आगे बढ़ें. राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक सफल हों. गुप्ता ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार युवाओं एवं छात्राओं के लिए भी कई योजनाएं चल रही हैं.


सांसद ने कहा कि मैंने विश्वविद्यालय के डब्ल्यूआइटी को गोद लिया है, जहां अभी जाकर देखूंगी तथा छात्रोपयोगी अन्य विभागों का इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने का पूरा प्रयास करूंगी.






































Be First to Comment