Press "Enter" to skip to content

थानेदार ही निकला लूटेरा! पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित किया विभाग ने

बिहार के गया से एक बेहद ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है। कोडरमा–गया रेलखंड के बीच हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने की लूट मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

दरअसल जिस थानेदार ने अपने बयान पर केस दर्ज करवाया था, इस मामले में जांच के दौरान उसकी संलिप्तता उजागर हुई है। वहीं खुलासा होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग ने सख्त एक्शन लेते हुए गया रेल थानेदार सहित 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

जांच के दौरान सामने आया कि लूट की इस वारदात में गया रेल थानेदार राजेश कुमार सिंह शामिल है, जबकि मामले को लेकर थानेदार ने अपने बयान पर केस दर्ज करवाया था।

रेल थानेदार के अलावा अन्य चार पुलिसकर्मियों करण, अभिषेक, रंजय और आनंद मोहन की भूमिका भी सामने आई है। वहीं इन दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी हो कि घटना 21 नवंबर की है, जब कानपुर के सोना कारोबारी मनोज सोनी के स्टाफ से हावड़ा–जोधपुर एक्सप्रेस में 1.44 करोड़ की सोने की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *