Press "Enter" to skip to content

साहेबगंज विधायक राजू सिंह को जमानत मिलने की खुशी में आति’शबाजी, पटाखा फोड़’ने से रोकने पर पुलिस टीम पर हम’ला

मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र स्थित फुलवरिया चौक पर सोमवार शाम साहेबगंज विधायक राजू सिंह की जमानत के बाद उनके समर्थकों द्वारा जमकर नारेबाजी और आति’शबाजी किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब आति’शबाजी रोकने और भीड़ को शांत करने का प्रयास किया, तो समर्थक पुलिसकर्मियों से उलझ गए और उन पर हम’ला कर दिया।

इस हम’ले में एक एएसआई, एक सिपाही और पुलिस वाहन का चालक घाय’ल हो गए। घट’ना की सूचना मिलते ही सरैया की एसडीपीओ अभिजीत कौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले अधिकांश उपद्र’वी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरो’पी को गिर’फ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस की ओर से पांच नामजद और पांच अज्ञात आरो’पियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अन्य आरो’पियों की गिर’फ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

एसडीपीओ अभिजीत कौर ने घ’टना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस पर हम’ला करने वाले सभी उपद्रवि’यों की पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है और घट’ना में शामिल सभी आरो’पियों को जल्द गिरफ्ता’र कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। घट’ना के अगले दिन मंगलवार को फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी घ’टनास्थल पर पहुंची। टीम ने उस स्थान से साक्ष्य एकत्र किए, जहां आ’तिशबाजी की गई थी और पुलिस पर ह’मला हुआ था। इस दौरान स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और जांच में सहयोग करती रही।

पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फ’रार आरो’पियों की पहचान कर उनके खि’लाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *