बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। जहानाबाद जिले के हुलासगंज से पटना जिले के फतुहा तक जाने वाली महत्वपूर्ण टू-लेन सड़क को अब फोरलेन में बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। इस सड़क के चौड़ीकरण को विभागीय मंजूरी मिल गई है और इसके लिए स्वीकृति पत्र भी जारी कर दिया गया है।
इस परियोजना के पूरा होने के बाद न सिर्फ यात्रियों को जाम से राहत मिलेगी, बल्कि पटना, जहानाबाद, नालंदा और गया जिले के लाखों लोगों की आवाजाही पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी। करीब 60 किलोमीटर लंबे इस रूट पर सफर का समय घटेगा और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

फतुहा से हुलासगंज तक बनेगी फोरलेन सड़क
जानकारी के मुताबिक, जिस सड़क को फोरलेन में बदलने की मंजूरी मिली है, वह फतुहा से हुलासगंज होते हुए आगे गयाजी तक जाती है। हालांकि पहले चरण में फतुहा से जहानाबाद जिले के हुलासगंज तक सड़क को फोरलेन बनाने की योजना पर काम होगा। यह सड़क बिहार के कई महत्वपूर्ण इलाकों को जोड़ती है। वर्तमान में इस रूट पर टू-लेन सड़क होने के कारण कई जगहों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ जाता है। खासकर बाजार क्षेत्रों में जाम की स्थिति यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनती है।













Be First to Comment