मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में आईसीयू अग्नि’कांड के 55 दिन बाद एक बार फिर इलाज शुरू हो गया है।कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार से अस्पताल में ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं बहाल कर दी गईं, जबकि बुधवार से ऑपरेशन समेत सभी चिकित्सा सेवाएं नियमित रूप से शुरू होंगी। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि इस बार फाय’र सेफ्टी और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को पूरी तरह हाईटेक बनाया गया है।

करीब 55 दिन पहले प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में लगी भीषण आ’ग के बाद घ’टना में और मची अफरातफरी में विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान कुल नौ मरीजों की मौ’त हो गई थी।हाद’से के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने अस्पताल को तत्काल सील कर दिया था। अस्पताल प्रबंधन ने सीलिंग के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था। सुरक्षा मानकों की जांच और आवश्यक सुधार के बाद कोर्ट ने अस्पताल को दोबारा संचालित करने की अनुमति दी।
इसके बाद मंगलवार से ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर दी गईं। बुधवार से ऑपरेशन थिएटर सहित सभी विभाग नियमित रूप से काम करने लगेंगे। फाय’र सेफ्टी से लेकर आईसीयू तक बदली पूरी व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अग्नि’कांड से सबक लेते हुए पूरे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को नए सिरे से तैयार किया गया है। फायर फाइटिंग सिस्टम को आधुनिक बनाया गया है,

आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) की व्यवस्था बेहतर की गई है और आईसीयू सहित पूरे अस्पताल की विद्युत प्रणाली को अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया है। प्रसाद हॉस्पिटल के मैनेजर आसिफ इकबाल ने बताया कि सोमवार से अस्पताल में इमरजेंसी और ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। मंगलवार से ऑपरेशन सहित सभी चिकित्सा सेवाएं विधिवत चालू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सभी व्यवस्थाओं को हाईटेक बनाया गया है, ताकि भविष्य में किसी तरह की दुर्घटना की आशंका न रहे। प्रशासन रखेगा निगरानी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल को सशर्त अनुमति दी गई है। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन पर प्रशासन की लगातार नजर रहेगी। यदि किसी भी स्तर पर सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

















Be First to Comment